फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में अवैध कब्जे से संबंधित मामले निपटाये जाएंगे

विज्ञापन
फोटो संख्या 11- ग्राम पंचायत इंधौआ की बैठक में भाग लेते प्रधान और सदस्य - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायत में कब्जे से संबंधित मामले निपटाये जाएंगे। यह जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान कुसमा देवी और ग्राम पंचायत सचिव पूजा भदौरिया ने दी। ग्राम पंचायत इंधौआ में ‘मेरी पंचायत मेरा अधिकार, जनसेवाएं हमारे द्वार’ के तहत खुली बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामवासियों ने सड़क पर घूरा डालने, तालाब पर अवैध कब्जा, सामुदायिक शौचालय के रास्ते पर अवैध कब्जा, राशन वितरण में डीलर का कुछ लोगों को राशन न देना जैसी शिकायतें कीं। ग्राम प्रधान और सचिव ने लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, निर्माण, परिवार रजिस्टर नकल, राशन से संबंधित जानकारी दी।
बैठक में ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह, रनवीर सिंह, प्रवेश कुमार रिंकी, संजू देवी, सरला देवी, पूनम, सीमा देवी, सदस्यगण कृषि विभाग से धर्मेंद्र कुमार, शिक्षा विभाग से श्री शंकर सिंह, बृजेश कुमार, रजनी (आंगनबाड़ी), राजकुमारी (आशा), नीलम, अतुल तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, आकाश चौधरी आदि सैकड़ों लोग मौेजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें