फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसैया कछार में फंसे हैं 15 लोग, नहीं मिली कोई सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद विलहटी के मजरा बसैया कछार में जलभराव के बीच 15 लोग फंस गए हैं। पिछले चार दिनों से इन लोगों से संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गांव के रामकुमार, विजय पाल, गुड्डू सिंह ने बताया कि करीब चार परिवारों के लोग यमुना के पानी से घिरे हैं। ये लोग अपने घरों में बेबस हैं। उनके पास तक सहायता पहुंचाने का कोई रास्ता नहीं हैं। इनके मोबाइल भी बंद हैं। इन घरों में शासन प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंच सका है। पांच अगस्त को यमुना के जलस्तर बढ़ने के बाद से ग्राम प्रधान से लेकर लेखपाल, उपजिलाधिकारी, स्वास्थ्य टीम तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें