फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 का परीक्षाफल 31 जुलाई को बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा चुका है। छात्र परीक्षाफल संबंधी कठिनाई निवारण के लिए प्रार्थना पत्र जनपद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के ई-मेल पर 11 अगस्त की शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि छात्रों को प्रार्थना पत्र में नाम, कक्षा, अनुक्रमांक, जनपद का नाम तथा अपना मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि संबंधित छात्र परिषद की ई-मेल आईडी roprgresult2021helpdesk@gmail.com एवं हेल्पलाइन नंबर 0532-2423265, एवं मो. नं. 09838510862 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जनपद के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि परीक्षाफल के समय उनके द्वारा परिषद की वेबसाइट पर भरे गए प्री बोर्ड, अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा के भरे गए नंबरों के अभिलेखों को विद्यालय में सुरक्षित रखें। जिसे भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें