फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग, फाल्ट से 24 मोहल्लों की बिजली गुल

विज्ञापन
बकेवर में आग से जलती विद्युत पोल की के बिल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बिजली की मांग बढ़ने और फाल्ट से शहर के 24 मोहल्लों की बिजली 10 से 12 घंटे गुल रही। गर्मी बढ़ने से फाल्ट बढ़ गए है, जिसकी वजह से पानी का संकट भी बढ़ गया है। मंगलवार की रात से 9 बजे से बुधवार की सुबह दस बजे तक बिजली गायब रही। बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए बिजली आती-जाती रही। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की वजह लाइनें ट्रिप कर ही हैं।
विज्ञापन

फाल्ट होने से शहर हर मोहल्ले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सबसे बुरा हाल शिवा कालोनी का रहा। यहां रात में केबल फुंकने पर बिजली गुल रही। लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। बिजली आपूर्ति शुरू होते ही लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर पहले पानी भर लिया। इसके बाद कोई दूसरा काम किया।
विद्युत उपखंड अधिकारी प्रथम विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात जटपुरा में करीब एक से डेढ़ घंटे और नौरंगाबाद क्षेत्र में रात में करीब दो से ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। मांग बढ़ने से क्षेत्र के ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन

नौरंगाबाद के कुछ मोहल्लों में रात नौ से लेकर सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति ठप रही। सबसे ज्यादा दिक्कत मैनपुरी फाटक स्थित शिवा कालोनी के लोगों को हुईं। विद्युत केबल जलने से रात में करीब चार घंटे बिजली ठप रही। बताया क्षेत्र में बिजली की सिंगल लाइन के देर रात जलने से विद्युत सप्लाई ठप रही।
उपखंड अधिकारी द्वितीय लव कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात फीडर नंबर आठ मकसूदपुरा में ट्रिपिंग की वजह से करीब 15 मिनट बिजली बंद रही। उपखंड अधिकारी तृतीय सचिन कुमार ने बताया उनके लाइनपार क्षेत्र फ्रेंडस कालोनी में रात में करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। रात करीब साढ़े दस बजे फ्रेंडस कालोनी विद्युत घर के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी और उसे दूर करने की वजह से रात करीब डेढ़ बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
दो पोलों की केबलें जलीं
बकेवर संवाद के अनुसार कस्बा लखना में कालिका मुहाल सब्जी मंडी में मंगलवार की रात दो पोलों की केबले गर्म होने पर आग लग गई। रात करीब साढ़े नौ बजे सब्जी मंडी के पास पोल में अचानक आग लगने से फाल्ट हो गया। जिसे बाद में सही कर दिया गया। कुछ देर बाद दूसरे पोल के केबल में आग लगने से बिजली गुल हो गई। इन दो पोलों में आग लगने से करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही। जेई कन्हैयालाल ने बताया केबल गर्म होने से पोल में वंच केबल में आग लग गई थी।
केबल जलने से पांच घंटे बिजली ठप
लवेदी संवाद के अनुसार कस्बा लखना के मोहाल कालिका देवी में मंगलवार की देर शाम पोल की केबल जलने से पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। लगभग रात 2:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। अवर अभियंता कन्हैयालाल ने बताया कालिका मोहाल पक्का तालाब में केबल जलने की सूचना मिलने पर लाइनमैनों को भेजकर सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें