विधायक से मिलकर जताई शोक संवेदना
इटावा। स्वतंत्र देव सिंह ने भरथना विधायक सावित्री कठेरिया के अर्जुन नगर (पक्का बाग) स्थित घर जाकर उनके पति उदयराज कठेरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। इससे पूर्व बूथ अध्यक्ष लखना आनंद स्वरूप पांडेय के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आरएसएस के कार्यवाह स्वर्गीय मनमोहन चतुर्वेदी के अलकापुरा निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना से जान गंवाने वाले स्व. मनमोहन के पुत्र अनूप चतुर्वेदी के भाई मंजुल व अन्य परिवारीजनों से मिले। मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर की माता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रसाल सेंगर की पत्नी के निधन पर आवास विकास कालोनी पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के चाचा के निधन पर उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार व प्रदेश नेतृत्व ने फैसला लिया है कि पार्टी से जुड़े लोगों के परिवार में कोरोना से मृत्यु होने पर संगठन का नेता सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचेगा। ताकि उन्हें इस बात का अहसास हो कि पार्टी इस दुख की घड़ी में दिवंगतों के परिजनों के साथ खड़ी है।
पोस्ट कोविड हेल्पलाइन का शुभारंभ
प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना से ठीक हो चुके लोगों मेें कुछ को होनेे वाली परेशानी को देखते हुए शहर में चौगुर्जी में पोस्ट कोविड हेल्पलाइन का शुभारंभ किया। बताया कि हेल्पलाइन के जरिए सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत भाजपा संगठन की ओर से ऑनलाइन/ऑफलाइन निशुल्क चिकित्सीय परामर्श देने की व्यवस्था की गई है। हेल्पलाइन के नंबरों 9997492972, 8004912923, 9412185046 पर परामर्श लिया जा सकता है। साथ ही शाम 4 से 6 बजे तक चौगुर्जी स्थित यूनियन बैंक के नजदीक गीता डेंटल क्लीनिक पर भी संपर्क किया जा सकता है। पोस्ट कोविड हेल्पलाइन कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री रजत चौधरी बनाए गए हैं।