फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संक्रमित की मौत, दो नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना की धीमी होती रफ्तार के बीच बुधवार को एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि आठ संक्रमित ठीक हुए।
विज्ञापन

बुधवार को दो संक्रमित मिलने के साथ ही कुल संख्या 13909 हो गई, जबकि आठ मरीज ठीक हो गए। इस प्रकार अब तक 13552 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 293 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 64 रह गई है। 15 जून तक जिले में 44 महिलाओं समेत 128 कोरोना संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 18 संक्रमित 4 जून को मिले। तीन बार 16-16 संक्रमित, 10-10 एवं 2-2 संक्रमित, दो बार 6, एक-एक बार 7 एवं 4 और 3 संक्रमित मिले, जबकि 15 जून को एक भी संक्रमित नहीं मिला। जून में नए संक्रमित मिलने की अपेक्षा दूने से ज्यादा यानी 262 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 10 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

3763 लोगों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में बुधवार को 3763 लोगों के सैंपल लिए गए। सबसे ज्यादा 1980 एंटीजन,1750 आरटीपीसीआर एवं 33 लोगों की ट्रू नॉट मशीन से कोरोना की गई। अब तक जिले में 6 लाख 78 हजार 249 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें