फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटे जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बुधवार की दोपहर तीन बजे अपाचे सवारों ने पति-पत्नी को तमंचे की नोक पर लूट लिया।
विज्ञापन

निशा देवी अपने पति नीरज कुमार निवासी बहादुरपुर पचार थाना ऊसराहार जनपद इटावा बुधवार दोपहर चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर राहिन जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अपाचे सवार बदमाशों ने दोनों पति-पत्नी के आगे बाइक लगाकर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन

उनके पास से एक मंगलसूत्र, कान के झाले, दो अंगूठी, एक करधनी, पायल और नीरज कुमार से एक जंजीर नगदी करीब 2000 रुपये और एक मोबाइल लूट ले गए। इसकी सूचना चौबिया थाना प्रभारी को दी। चौबिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश में जुट गए। वहीं, पीड़ित निशा देवी ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड चौबिया थाना क्षेत्र चमरौआ के पास घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें