इटावा। तेज रफ्तार कार ने बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तहसील चौराहा के पास दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैरों में चोटें आईं। आक्रोशित लोगों ने कार पर पथराव कर तोड़फोड़ करते हुए कार चालक की पिटाई कर दी।
जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर उनकी मरहम पट्टी करवाई। घायल महिलाओं में मोहल्ला छिपैटी निवासी ज्योति एवं खिड़कियां मोहल्ला निवासी राबिया हैं जो बाजार आईं थीं। घटना के दौरान महिलाएं सड़क के किनारे चल रहीं थीं। इधर, पुलिस ने कार चालक अंशुल निवासी चकरनगर को हिरासत में लेकर तथा कार को कब्जे में लेकर उन्हें कोतवाली ले आई।