फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थिति मिली शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। खंड शिक्षा अधिकारी महेवा के निरीक्षण में बिजौली कंपोजिट विद्यालय के 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इन सभी का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी ने गुरुवार को ब्लाक के तीन परिषदीय स्कूलों पुरावली, ढकाताल व बिजौली का निरीक्षण किया था। इस दौरान बीहड़ी क्षेत्र के दोनों विद्यालय पुरावली और ढकाताल में शिक्षक मौजूद मिले थे, लेकिन सिक्सलेन हाईवे के किनारे स्थित बिजौली कंपोजिट विद्यालय में तैनात 15 में 12 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे।
निरीक्षण के दौरान मात्र एक शिक्षिका निधि मौजूद मिलीं थी। जबकि एक शिक्षिका मैटरनिटी लीव पर थी। छह शिक्षिकाएं, छह शिक्षामित्र अनुदेशक और एक अनुचर अनुपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय का ताला भी नहीं खुला था। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी ने सभी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की थी। बीएसए उमानाथ ने बताया कि बीईओ की संस्तुति पर सभी का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें