फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे में सुलह न करने पर घर पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हत्या के प्रयास के मुकदमे में सुलह न करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने वादी के घर पर चढ़ाई कर फायरिंग कर दी। वादी और उसके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

थाना चौबिया क्षेत्र के चौपला में गुरुवार रात बलराम सिंह पुत्र रामचरन घर के बाहर बैठे थे। बलराम सिंह का आरोप है कि छह सात लोग घर पर पहुंचे। उन्होंने बेटे अजय कुमार उर्फ टीटू को घर से बाहर बुलाने के लिएकहा। टीटू के बाहर आने पर उसपर 307 के मुकदमे में सुलह करने का दबाव डाला। समझौता न करने की बात पर फायरिंग शुरू कर दी। टीटू और उसके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर दरवाजे बंद कर जान बचाई। टीटू यादव ने बताया 302 के मुकदमे में दो लोगों को 26 तारीख को सजा सुनाई गई थी। अभी 307 का मुकदमा चल रहा है। इसी मुकदमे में सुलह का दबाव डाला जारह है। फायरिंग में एक गोली घर की दीवार में लगी है। टीटू ने यूपी 112 और चौबिया पुलिस को दी सूचना दी। थाना अध्यक्ष चौबिया जीवाराम यादव ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें