इटावा। एलआईसी में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर तीन लाख रुपये हड़प कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फ्रेंड्स कालोनी थाना में कानपुर नगर के सदरगंज ग्वाला टोली निवासी स्वीटी शुक्ला पत्नी अजीत कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पक्का बाग कृष्णाकालोनी कोतवाली निवासी कृष्ण कुमार पुत्र हरी किशन ने उससे एलआईसी में नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख रुपये लिए थे। उसने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया और उसकी रकम हड़प कर ली। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद