फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी कार चालक ने दो बच्चों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रामपुर नावली गांव में होली के दिन मंगलवार दोपहर कार चालक ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए दो बच्चों को कुचल दिया। एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरा भाई सैफई पीजीआई में भर्ती है। हादसे में सात अन्य लोग भी कार की चपेट आए हैं। इसमें से पांच को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनियंत्रित कार ईंट के चट्टे से टकराकर रुकी। पुलिस ने घायल चालक को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के रामपुर नावली गांव में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे आई20 कार के चालक ने शराब के नशे में गाड़ी चलाकर इसी गांव के गरीब किसान बेटे की जान ले ली और दूसरे बेटे को घायल कर दिया। मजदूर पंकज कुमार के दो बेटे गुलशन उर्फ कन्हैया (5) और दीपांशु (7) घर के पास एक हथठेले से फिंगर चिप्स खरीदने गए थे।
तभी एक तेज रफ्तार कार ने आकर इन दोनों बच्चों को कुचल दिया। गुलशन की मौके पर मौत हो गई। दीपांशु बुरी तरह घायल हो गया। बच्चों को टक्कर मारते हुए कार ने इकदिल थाने के आराजी जाधवपुर गांव के ठेलेवाले परशुराम पुत्र भिखारीलाल और बातचीत करते लोगों को चपेट में ले लिया। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार आगे जाकर ईंटों के चट्टे (ढेर) से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन

हादसे से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गुलशन को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई भेज दिया है। अन्य घायलों में परशुराम, रामपुर नावली के सर्वेश पुत्र बृंदावन, अखिलेश पुत्र अहिबरन, साहिल उर्फ अनुज पुत्र सुभाषचंद्र और गांव के ही कार चालक शनीबाबू पुत्र भारत सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया।
गांव के ही भूरी पुत्र रतन सिंह व सुभाष पुत्र कालीचरन को भी हल्की चोटें आई है। थाना पुलिस ने कार चालक शनी बाबू उफर्ग भूरे के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें