इटावा। बसरेहर थाना के अंतर्गत आंबेडकर पार्क किल्ली रोड पर बड़े मंदिर वाली गली में गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते एक पक्ष में घर की छत पर चढ़कर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वृद्ध घायल हो गए।
गंभीर सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह ने बताया कि उनके घर वाली गली में मोहल्ले के ही लड़के चार पहिया गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण अन्य लोगों को काफी दिक्कत होती है। उसी को देखते हुए जब वह मंगलवार की रात 9 बजे अपने घर की गली में गाड़ी ले जाने लगा। गली में दो गाड़ियां और खड़ी हुईं थीं। जब उन्होंने इनसे गाड़ियों को हटाने के लिए कहा तो ये लोग गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते गाड़ी के ऊपर छत पर पत्थर फेंकने लगे। इसी दौरान उनके पिता नेत्रपाल सिंह निकल आए। इसमें उनके पैर र्में इंट लग गई। वह घायल हो गए। दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव करने वाले युवकों की तलाश की। तब तक वह फरार हो चुके थे। थाने में घटना की तहरीर दे दी है।