इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड पर गिट्टी भरे ट्रक ने साइकिल सवार किसान को पीछे से टक्कर मार दी। उसे घायल अवस्था में सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
ग्राम अंडावली के रहने वाले पुत्तीलाल (45) पुत्र खुशीलाल जसवंतनगर से साइकिल से सबमर्सिबल का सामान लेकर घर आ रहे थे। मंगलवार को करीब 12 बजे पीछे से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक ने उसके टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये उसके पैरो के ऊपर से निकल गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें सैफई पीजीआई लाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। उसके पास केवल डेढ़ बीघा जमीन है। उसी से मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके जाने के बाद परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है।
उसकी 5 पुत्रियां प्रेमवती, रूबी देवी, केशवती, रश्मिदेवी, सूरजमुखी तथा एक पुत्र लवकुश है। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। बीबी बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।