फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान के ताले तोड़कर तीस हजार का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली रोड स्थित नई बस्ती में रविवार की रात चोरो ने बंद पडे़ मकान के ताले तोड़ दिए। चोरो ने मकान में प्रवेश कर जेवर, नगदी सहित करीब तीस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

किल्ली रोड निवासी हरबान सिंह पुत्र जोधा सिंह अपनी पत्नी शकुंतला देवी के साथ हरियाणा के गुड़गांव में अपने पुत्र के पास रहने के लिए करीब 40 दिन पहले गए थे। वह अपने मकान में ताला डाल गए थे। मकान को सूना देखकर चोरों न छत के रास्ते से मकान में प्रवेश किया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए और कमरे में रखे जेवर, नगदी सहित अन्य सामान ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरी को भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई जब मकन मालिक हरबान सिंह अपनी पत्नी के साथ गुड़गांव से लौटकर सुबह चार बजे अपने घर पहुंचे। घर आकर देखा कि घर के अंदर के सारे दरवाजे खुले हुए हैं और सभी के कुंडे टूटे पड़े थे व सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से सोने की एक नाक की नथनी, दो चांदी के सिक्के पांच हजार रुपया व बर्तन सहित करीब 30 हजार का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें