फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखर हत्याकांड पर कोर्ट में आज होगी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। करीब पौने आठ साल पहले पिलखर गांव में एक परिवार के छह लोगों की हत्या मामले में मंगलवार को कोर्ट में बहस होगी। सोमवार को सुनवाई होना थी, लेकिन उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की हड़ताल होने से तारीख एक दिन आगे बढ़ा दी गई। सरकारी वकील ने बताया कि एक या एक से अधिक दिन बहस होने के बाद कोर्ट निर्णय देगा।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर गांव में 27/28 मई 2012 की रात को गांव के सुरेशचंद्र, उसकी पत्नी विमला देवी, पुत्र अवनीश और तीन पुत्रियों रश्मि, सुरभि व श्वेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सुरेश के साले भरथना थाना क्षेत्र के निनावा बंधारा गांव निवासी होमसिंह पुत्र महाराज सिंह ने सुरेश के भाई रामप्रताप उर्फ टिल्लू पुत्र रामसनेही समेत विक्कू उर्फ वरुण राज यादव व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से पैरवीकर्ता सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दंड देवेंद्र तिवारी ने बताया कि परिवार के छह लोगों की हत्या करोड़ों रुपये की जमीन के हासिल करने के लिए की गई। उन्होंने सुरेश आदि आरोपियों के खिलाफ कई साक्ष्य कोर्ट में पेश किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को इस मामले पर कोर्ट में बहस हुई थी। इसके बाद 19 फरवरी को निर्णय आने की संभावना थी। लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता की अर्जी पर कोर्ट ने दो मार्च की तारीख तय की थी। वे कानपुर से आते हैं और बीमार होने की वजह से कोर्ट में उपलब्ध न हो पाने का प्रार्थनापत्र दिया था।
दो मार्च सोमवार को उप्र बार काउंसिल की हड़ताल होने से सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करने की तारीख तय की। सरकारी वकील देवेंद्र तिवारी ने बताया कि किसी मामले में बहस पूरी होने के 14 दिन गुजर जाने पर फिर से बहस होती है। उसके बाद कोर्ट निर्णय देता है। इस मामले में भी 12 फरवरी को बहस पूरी हुई थी। लिहाजा 14 दिन गुजर गए। अब कुछ एक दिन हर रोज बहस होगी। उसके बाद कोर्ट निर्णय सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें