फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने इसी थाना क्षेत्र के संतोषपुर पचार गांव के शिवम उर्फ भोले पुत्र ताले सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि गत 10 दिसंबर को उसने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने धारा 354, 506 व 323 में शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पीड़ित महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके आधार पर मामले में दुष्कर्म की धारा 376 व 504 बढ़ाई गई। दुष्कर्म का मामला सामने आने पर एसएसपी आकाश तोमर ने थाना पुलिस को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए। इस पर गत सोमवार को सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह की अगुवाई में चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने शिवम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें