फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार चार लोगों की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
इटावा के एक्सप्रेसवे स्थित यूपीडा भवन में खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। एक्सप्रेसवे पर नगलापाय गांव के सामने बुधवार रात को तेज रफ्तार कार पीछे से ट्राला में घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और लखनऊ से गुरुग्राम जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल उन्नाव जिले के चालक को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के ईस्ट मदनापुर जिले के सालगेरिया तामलुक निवासी डीएम ऑफिस में जिला भूमि व्यवस्था लिपिक (डीएलआरसी) श्रीकांत मैथी पुत्र भीमचरन मैथी, अपनी पत्नी कविता मैथी, बेटी अनन्या मैथी और अश्वनीनगर कोलकाता निवासी दामाद अरिजीत विश्वास के साथ कार से लखनऊ से गुरुग्राम जा रहे थे। उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के मधरायर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र रामकिशोर कार चला रहा था।
बुधवार रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र के नगलापाय गांव के सामने उनकी कार पीछे से ट्राला में घुस गई। कार की रफ्तार अधिक होने की वजह से हादसे में कार सवार सभी चारों की मौके पर मौत हो गई। चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे से गुजरते वाहनों ने हादसे को देखा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। चौबिया थानाध्यक्ष जीवाराम यादव मौके पर पहुंचे और यूपीडा एंबुलेंस बुलाकर सभी को सैफई पीजीआई भेजा। यहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल चालक दीपक से जानकारी करके मृतक के परिजनों को सूचना दे दी।
हादसे के बाद ट्राला चालक व हेल्पर मौके से भाग गए। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जीवाराम ने बताया कि चालक ने सिर्फ इतना बताया कि वह लखनऊ से गुरुग्राम जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। इससे ज्यादा जानकारी वह नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें