बकेवर। सीवीओ ने मंगलवार को महेवा ब्लाक की गोशालओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कई गोशालाओं में गोवंश जलभराव व कीचड़ में बैठे नजर आए। सीवीओ ने गोशाला के संबंधित लोगों को व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए।
जिले में गोशालाओं की बदहाली और गोवंशों की मौत होने की खबरें प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को सीवीओ डॉ. विनीत कुमार पांडेय को आखिर निकलना पड़ा। वह लुधियानी गांव स्थित गोशाला पहुंचे।
जहां जलभराव देख वीडीओ को गोशाला में मिट्टी भरवा कर ईंटों का खड़ंजा डलवाने को कहा। बहादुरपुर व नवादा दोनों गोशालाओं को वहां के ग्राम प्रधानों से संचालन करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा भरईपुर व हलू हर्राजपुर की गोशाला में व्यवस्थाएं जांची। मुख्यमंत्री सुपुर्दगी योजना के तहत कुपोषित परिवारों को गोशाला से सुपुर्द किए गए दुधारू गोवंशों की जानकारी ली।
गोशाला में भूसा, हरे चारे की उपलब्धता, पशुओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गायों को बरसात से बचाव व साफ सफाई के निर्देश संचालकों को दिए।
इस दौरान डॉ.सोमेश निगम डॉ.अनिलवीर सिंह चौहान, डॉ.शरद यादव, महेश सिंह चौहान, प्रधान देवानंद शर्मा, दयाशंकर, वीडीओ मनोज मिश्रा, अनुज यादव, राजकुमार, सचिव सौरभ कुमार, पंकज यादव, रवि त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी आदि रहे।