फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सीमाएं सील, अब नहीं कोई ढील

विज्ञापन
हाईवे पर इटावा जिले की सीमा सील होने के बाद वहनों को लौटाती पुलिस। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन में अब किसी भी तरह की ढील लोगों को नहीं दी जाएगी। जिले के सभी सीमाएं सील कर दी गईं हैं। किसी को आने जाने नहीं दिया जाएगा। केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे वाहन और जिला मजिस्ट्रेट से जारी पास धारक वाहन ही निकल पाएंगे। बाजार में भी मंगलवार से सख्ती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

केवल धनिया, मिर्च लेने के बहाने घर से निकलने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम, एसएसपी, एसडीएम, सीओ समेत आलाधिकारी भी सुबह से गश्त पर निकलेंगे। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गईं हैं। अब केवल एंबुलेंस, सब्जी-फल, किराने के सामान, दूध, दवाएं, ईंधन,अखबार जैसी जरूरी सामग्री को लाने ले जाने वाले वाहनों को ही निकलने दिया जाएगा। इसके अलावा वह वाहन जा सकेंगे जिनको किसी भी जिले के मजिस्ट्रेट ने वापस पास जारी किया हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरी सामग्री के परिवहन में लगे वाहनों में अगर सवारियां बैठी मिलीं तो वाहन को सीज करने के साथ चालक और उसके मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की सीमा से किसी व्यक्ति को पैदल भी किसी व्यक्ति को आने जाने नहीं दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने एसएसपी आकाश तोमर के साथ सोमवार को आगरा कानपुर हाईवे पर मैनपुरी सीमा को सील कराकर मैनपुरी की ओर से आ रहे वाहनों को लौटा दिया। दोनों अधिकारियों से सैफई के पास भी मैनपुरी की सीमा का निरीक्षण किया। संवाद प्रतिनिधि ऊसराहार के अनुसार जिलाधिकारी व एसएसपी ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के कट से आने जाने वालों पर भी रोक लगा दी है। संवाद प्रतिनिधि महेवा के अनुसार एसडीएम इंद्रजीत सिंह औरैया जिले की सीमा पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें