फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। आगरा के शाहपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजेश सिंह गुरुवार को बकेवर थाना ग्राम नगला कले निवासी अपने मामा कल्लू उर्फ कमलेश के घर 10 साल के बेटे अभिनव के साथ आया था।
विज्ञापन

रात के समय वह बेटे के साथ घूमने लखना कस्बा गया। जहां उसने शराब पी। इसके बाद नगला कले लौटते समय महिपालपुरा स्थित भोगनीपुर नहर पुल पर रास्ता भटक गया और अड्डा ज्ञान सिंह गांव पहुंच गया।
ग्रामीणों ने कार की आगे की सीट पर बच्चा बैठा देखा तो उसे बदमाश समझ लिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कार चालक को ललकारा तो कार चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन

कार धान के खेत में जाकर फंस गई। ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और तोड़फोड़ की। फौजी ने अपने आप को घिरा देख बचाव में रायफल से तीन फायर किए। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो स्थिति स्पष्ट हुई कि फौजी शराब के नशे में रास्ता भूल गया है। पुलिस ने फौजी के पास से एक रिवाल्वर और एक रायफल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें