फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने भाजपा विधायक को डेढ़ घंटे तक कराया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा स्थित 50 शय्या अस्पताल में बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम देरी से शुरू हो सका। भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया के साथ सीएमओ भगवानदास बिहोलिया को इसमें भाग लेना था।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर पहुंची विधायक डेढ़ घंटे तक सीएमओ के आने का इंतजार करतीं रहीं। डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे सीएमओ से विधायक ने नाराजगी जतायी।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर भाजपा विधायक ने 50 शय्या अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए अपनी निधि से 30 और 20 लाख की दो किस्तों में 50 लाख रुपये दिए हैं।
बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन प्लांट का भूमि पूजन सुबह 11 बजे होना था। इसके लिए प्लांट निर्माण करने वाली संस्था यूपीएसआईसी ने पूरी तैयारी कर ली थी।
भाजपा विधायक समर्थकों के साथ तय समय 11 बजे अस्पताल पहुंच गईं, लेकिन सीएमओ समय से नहीं पहुंचे। विधायक उनके आने का इंतजार करने लगीं।
इस बीच उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। करीब डेढ़ घंटे बाद 12.30 बजे सीएमओ अस्पताल पहुंचे। इस पर विधायक ने खासी नाराजगी जताई।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, आयुष विभाग के डॉ. सोहन प्रकाश गुप्त, डॉ. सुशील कुमार, महेवा सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव त्रिपाठी, डॉ. दिलीप, डॉ. संजय आनंद, डेंटिस्ट डॉ. शाहना, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, वार्ड ब्वाय दीपक कठेरिया, लैब प्रभारी सतेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें