फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की कार ने ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोग

विज्ञापन
फोटो संख्या:11- क्षतिग्रस्त कार - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। तहसील भवन के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एटा के एडीजे की कार में टक्कर मार दी। हादसे में एडीजे और कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एटा के अपर जिला जज खलीकुज्जमा बुधवार को प्रयागराज से नेशनल हाईवे से वापस आ रहे थे। जसवंतनगर तहसील भवन के पास पहुंचने पर हाईवे कट से मुड़ने के दौरान उनकी कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में एडीजे की कार का चालक अमर सिंह व परिचित मोहम्मद शकील अहमद घायल हो गए। हादसे में एडीजे को भी मामूली चोट आई। जबकि ट्रक चालक हादसा करके गाड़ी समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद वह लोग चले गए। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें