फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष समेत पांच घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 120 पर रविवार सुबह नगला सवी पूर्वी गांव के पास टायर फटने से कार डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार गजियाबाद के भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया।
गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी देवेंद्र चौधरी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष है। वह रविवार को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनीषा शर्मा, संजय त्यागी, भाजपा महामंत्री पारुल त्यागी के साथ कार से करीब दो दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

इटावा के चौबिया क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 120 पर नगला सवी पूर्वी गांव के पास जिलाध्यक्ष की कार का टायर अचानक फट गया। जिससे चालक अभिलाष कार से नियंत्रण खो बैठा और कार एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनीषा उनके साथी संजय, महामंत्री पारूल व चालक घायल हो गए। काफिले में मौजूद कार्यकर्ताओं ने घायलों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल चालक को सैफई पीजीआई ले जाने लगे, तभी सूचना पर पुलिस व यूपीडा की एंबुलेंस पहुंची। कार्यकर्ता घायल चालक व देवेंद्र को अपनी कार से व एंबुलेंस कर्मी अन्य घायलों को लेकर सैफई पीजीआई पहुंचे। जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पदाधिकारियों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें