फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में पीछे से घुसी बस, एनसीसी की 22 छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। मैनपुरी के ग्वालियर-बरेली हाईवे पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एनसीसी की 22 छात्राएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

ये सभी छात्राएं इटावा केके डिग्री कॉलेज की है, जो सी सर्टिफिकेट की परीक्षा देने के लिए फतेहगढ़ जा रही थीं। घायल छात्राओं में 13 को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
शहर के पक्का तालाब स्थित केके डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स की रविवार को फतेहगढ़ के डीएनसी विद्यालय में परीक्षा थी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने पर छात्राओं को एनसीसी में सी श्रेणी का प्रमाणपत्र मिलता है।
विज्ञापन

रविवार सुबह अनुबंधित बस से कॉलेज की 39 छात्राएं फतेहगढ़ जा रही थीं। हाईवे पर मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के नगला अखे गांव के पास पहुंचने पर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर पास में मौजूद ग्रामीण मदद को दौड़े। मैनपुरी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी में भर्ती कराया।
जहां से 13 छात्राओं की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। छात्राओं ने बताया कि चालक तेज गति में बस चला रहा था। बस से नियंत्रण खोने के कारण आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया।
तीन बार हादसा होने से था बचा
घायल छात्रा दिव्या ने बताया कि चालक बेतरतीब ढंग से बस चला रहा था। लापरवाही की वजह से रास्ते में तीन बार हादसा होने से बचा था। साथ ही रुपये कमाने के चक्कर में चालक व परिचालक ने रास्ते से अन्य सवारियों को भी बस में बैठा लिया था।
ब्रेकर व गड्ढ़ों में भी नहीं की बस धीमी
घायल छात्रा शोभा ने बताया कि चालक बस को काफी तेज चला रहा था, जबकि फतेहगढ़ स्थित विद्यालय पहुंचने में काफी समय था। चालक रास्ते में आने वाले ब्रेकर व गड्ढों को भी नजरअंदाज कर रहा था। विरोध करने पर भी छात्राओं की नहीं सुनी थी।
ये छात्राएं हुईं गंभीर घायल
अजीत नगर निवासी वैशाली यादव (20), सिविल लाइन निवासी राधिनी (19), विजयगढ़ निवासी दिव्यांशी यादव (20), जसवंतनगर के कैशत गांव निवासी ललिता (18), इटावा शहर निवासी कंचन दुबे (20), नीलम (18), निकिता सिंह चंदेल (18), दिव्या शर्मा (18), तनु (18), सृष्टि मिश्रा (20), तिरुपति (23), बसरेहर निवासी माधवी वर्मा (19), वैदपुरा के खरदूली गांव निवासी शोभा (20)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें