फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहीत भूमि के रकबे से अधिक पर कर रहे हैं कब्जा

विज्ञापन
सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने अपने नगरिया सरावा स्थिति आवास पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में जमीन देन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस परियोजना में अधिग्रहीत की गई भूमि से संबंधित किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को पैतृक गांव पहुंचे डा. रामशंकर कठेरिया को ग्राम बेलाहार के गोपालकृष्ण त्रिपाठी, यदुवीर, आशाराम ,वीरेंद्र, रामसहाय, बदन सिंह, राजकिशोर, मान सिंह, जोर सिंह व राजीव कुमार आदि किसानों ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना में अधिग्रहीत की भूमि से ज्यादा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। बेलाहार के शिवपाल सिंह ने बताया कि गांव के पास ही जमीन है, उस पर छोटा सा स्मारक बनवाया है। नापतौल किए बगैर जबरन उस भूमि को अधिग्रहीत किया जा रहा है। इसी गांव के आशाराम ने बताया कि 3 बीघा भूमि अधिग्रहीत की गई थी पर अब 5 बीघा जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है। वीरेंद्र पुत्र वर्मादीन ने बताया कि 9 डेसीमिल जमीन ली गई थी पर डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है।
उन्होंने एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह, ताखा नंद प्रकाश मौर्य, तहसीलदार गजराज सिंह, श्रीराम यादव, सीओ आलोक प्रसाद आदि अधिकारियों को पुन: नापजोख सुनिश्चित कराकर किसानों को संतुष्ट करने के संबंध में निर्देेश दिए। कई क्षेत्रवासियों ने बिजली, सड़क, आवास आदि समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए गए। इस दौरान श्रीभगवान पोरवाल, प्रधान अनिल पोरवाल, हरिओम मिश्रा, कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें