फोटो संख्या 06: कुनैरा में चौपाल में उपस्थित अधिकारीगण
- फोटो : ETAWAH
इटावा। बड़ौदा यूपी बैंक ने ग्राम पंचायत कुनैरा में शनिवार को वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। जिसमें किसानों को बैंकिग, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।
किसानों से कहा गया कि वह लोग होशियार, समझदार व जिम्मेदार बनें। चौपाल का आयोजन वित्तीय सलाहकार अशोक द्विवेदी के सहयोग से हुआ। जिसमें आसपास के गांवों के किसान उपस्थित रहे।
चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि एलडीएम कृष्ण कुमार ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सिर्फ 330 रुपये के वार्षिक प्रीमियम देकर दो लाख रुपये के जीवन बीमा की सुविधा है।
यह 18 से 50 वर्ष आयु के सभी बचत खाता धारकों के लिए है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सिर्फ 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम के तहत दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है। यह योजना 18 से 70 वर्ष आयु के सभी बचत खाता धारकों के लिए है।
अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कम निवेश पर बुढ़ापे में अधिक लाभ है। नियमित योगदान के आधार पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक की निश्चित मासिक पेंशन मिलती है। चौपाल में कॉमन सर्विस सेंटर कुनैरा के प्रतिनिधि संजीव शर्मा व एनआरएमएम से प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
फोटो संख्या 07: चौपाल में उपस्थित किसान- फोटो : ETAWAH