फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रैक्टर भिड़ंत में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के बरेली रोड पर कस्बा की पीली कोठी के पास शनिवार की रात को ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग व ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इटावा-बरेली मार्ग पर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार लग्जरी कार इटावा से बरेली की ओर जा रही थी । कस्बा के पीली कोठी के पास कार चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकरा गई। कार सवार चार लोग व ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठा एक साथी आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बसरेहर स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें