फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भारला ने मायावती पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Fri, 10 Sep 2021 05:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा पहुंचे श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भारला ने बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला। सुनील भारला ने कहा की मायावती ने स्वीकार कर लिया है कि उनकी पार्टी अपराधियों को टिकिट देती है। 
विज्ञापन


दरअसल बसपा प्रमुख मायावती ने आज एक ट्वीट कर कहा था कि अब बसपा अपराधियों को टिकिट नही देगी। सुनील भारला ने कहा कि सपा और बसपा सरकार बनाने के मुंगेरीलाल के सपने देख रही है। उन्होंने सपा, बसपा और बीजेपी द्वारा किये जा रहे प्रबुद्ध सम्मेलनों के बारे मे कहा कि विपक्षी दल प्रबुद्ध वर्ग को गुमराह कर रहे है।

तिलक तराजू और तलवार जैसे नारे देने वाली बसपा प्रबुद्ध लोगो को जोड़ने में लगी है। कहा कि बीजेपी ने ही असलियत में प्रबुद्ध वर्ग का भला किया है और यही अंतर बताने के लिये बीजेपी प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें