जसवंतनगर नगर पालिका बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जसवंतनगर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अब सिर्फ सभासद ही भाग लेेंगे। सभासद प्रतिनिधि के नाम पर कोई भी बैठक में शामिल नहीं हो सकेगा। शुक्रवार को अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।
अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड की बैठकों में सभासद प्रतिनिधि या उनके परिवार के लोग बैठक में आते थे। इसकी शिकायत दूसरे सभासदों ने ही एसडीएम जसवंतनगर से की। इसके बाद प्रस्ताव पारित किया है।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में जेसीबी खरीदने, कोठी कैस्त प्रमोद गुप्ता ने मेनरोड पर जेनरेटर की लाइन कैस्त तक जोड़े जाने तथा धर्मशाला मंदिर मेें इंटर लॉकिंग का काम कराए जाने का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा। सभासद लुधपुरा पूर्वी राजकुमार गुप्ता ने सामुदायिक बरात घर की छत का निर्माण कार्य कराए जाने तथा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर उनका भुगतान किए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मत से पास किया गया। कटरा बिल्लोचियान के सभासद जाविद खां ने वार्ड में सड़क निर्माण कराए जाने संबंधी तथा बोर्ड सदस्य नईम ने नया जेनरेटर लाने संबंधी तथा सड़क निर्माण तथा इंटर लॉकिंग कराने संबंधी प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
बोर्ड के सदस्यों ने टंकी परिसर मेें कबाड़ की नीलामी सभासद के समक्ष बोली लगाकर किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बोर्ड सदस्य मुनेश कुमार ने बरात घर बनाने का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अशोक कुमार जलकल पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी। उनके स्थान पर विनय कुमार सगर को जलकल पर्यवेक्षक का कार्य सौंपा गया। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि एहसान, बिना सिंह, राजकुमार, विनोद कुमार, राधा देवी, विमल कुमार जैन, मुनेश कुमार, सत्यवीर सिंह, नईम मंसूरी, शाहबुद्दीन, जावेद खां मौजूद रहे।