फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, दोपहर से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर दिख रहा है। गुरुवार सुबह की शुरुआत कोहरे और बदली के साथ हुई। ऐसा लगा कि बुधवार की तरह गुरुवार का पूरा दिन भी बदली और ठंडी हवाओं के बीच गुजारना पड़ेगा, हलांकि कुछ ही घंटों बाद मौसम बदल गया और धूप ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। सुबह साढ़े दस बजे हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन दिन के 11 बजे के बाद आसमान साफ होने और सूर्य देव के निकलने पर लोगों को राहत मिली। पूरे दिन खिली धूप रहने से ठंड और हवाएं भी बेअसर रहीं।
मौसम का जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 07 डिग्री रहने के आसार नजर आ रहे हैं लेकिन 2 फरवरी को न्यूनतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर 06 डिग्री पर रहने से ठंडक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें