फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूजन रॉक एवं राजस्थानी नाइट में झूमे लोग

विज्ञापन
नुमाइश पंडाल में रविवार रात राजस्थानी नृत्य का आयोजन किया गया। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश पंडाल में रविवार की रात आयोजित हुए आखिरी कार्यक्रम फ्यूजन रॉक एवं राजस्थानी नाइट कार्यक्रम में गीत, नृत्य और वाद्य यंत्रों की महफिल सजी। शीतलहर के बावजूद लोग बड़ी संख्या में पंडाल में उपस्थित रहे। उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश विदेश में भारतीय संस्कृति का परचम लहराने के बाद राजस्थानी के कोहिनूर ग्रुप ने पहली बार नुमाइश पंडाल में प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में फ्यूजन ग्रुप जो विद्या में सबसे अलग था ने वाद्य यंत्रों के जरिए अलग से समा बांधा। फ्यूजर ग्रुप के कलाकारों ने अलग-अलग वाद्य यंत्रों से कैसे एक ताल में संगीत निकलता है बजाकर दिखाया। राजस्थानी नाइट में नृत्यांगनाओं ने सिर पर गगरी रखकर नृत्य किया। गायक तनमय मुखर्जी ने ये शाम मस्तानी मदहोश किए जा सुनाकर पंडाल में बैठे लोगों को खुश कर दिया। लोगों ने तालियां बजाकर सभी कलाकारों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी चकरनगर सत्यप्रकाश मिश्रा ने आने से उसके आए बहार गीत सुनाया। उनकी इस प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका भी उनके गीत की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी पत्नी मंजू सिंह के साथ बैठे रहे। अन्य अधिकारियों में उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, तहसीलदार सदर एन राम के अलावा प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे। इस अखिरी कार्यक्रम के साथ करीब महीने भर तक चलने वाले मंचीय कार्यक्रमों का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें