फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा अब सपा का नहीं, भाजपा का गढ़ : प्रांशुदत्त

विज्ञापन
नवनिर्वाचित एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी को माला पहनाकर स्वागत करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू च? - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। चुनाव जीतने के बाद पहली बार इटावा पहुंचे एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी का भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू चौधरी की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। प्रांशु ने कहा है नतीजों ने साबित कर दिया है कि इटावा सपा का नहीं भाजपा का गढ़ है।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में शिवपाल सिंह के समर्थकों का वोट भाजपा प्रत्याशी को मिलने के सवाल पर प्रांशु ने कहा कि मतदान गुप्त होता है, जिसने भी वोट दिा है उसे दिल से धन्यवाद देता हूं। शिवपाल के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा नीतियों से प्रभावित होकर सभी पार्टी की ओर आ रहे हैं। शिवपाल क्या निर्णय लेंगे यह भविष्य बताएगा। स्वागत करने वालों में उपाध्यक्ष डंपी चौहान,कुशल चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, सौरभ भदौरिया,आकाश अवस्थी, श्रेयष मिश्रा, गिर्राज चौधरी,अर्पित तिवारी,सार्थक सक्सेना, यश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा नेता के यहां स्वल्पाहार पर विवाद
ताखा। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन के बाद एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी को भाजपा के कुछ नेता सपा नेता के यहां स्वल्पाहार के लिए ले गए। इस पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विरोध कर दिया। प्रांशुदत्त ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि जिसके घर पर स्वल्पाहार रखा गया है वह सपाई है। मंडल अध्यक्ष को दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी भी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें