सीडीओ राजा गणपति आर ने ग्राम पंचायत आनेपुर का निरीक्षण किया
- फोटो : ETAWHA
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर शुकवार को ब्लॉक महेवा की ग्राम पंचायत आनेपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरे कार्यों को एक माह में पूरा कराने के लिए ग्राम प्रधान व सचिव को सख्त निर्देश दिए।
सीडीओ दोपहर करीब एक बजे अचानक एक बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते ही कर्मियों की हस्ताक्षर पंजिका देखी। इसके बाद खंड विकास अधिकारी व ग्राम सचिव के साथ ग्राम आनेपुर पहुंचकर प्राथमिक स्कूल में टाइल्स का कार्य अधूरा, हैंडवाश सिस्टम न होने तथा जूनियर स्कूल में टाइल्स की कमी मिलने पर प्रधान रामजी लाल पाल व सचिव यशवीर से एक माह के अंदर टाइल्स, रनिंग वाटर व हैंड वाश सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए। गांव के मुख्य तालाब का सुंदरीकरण कराने, पंचायत घर के फर्श पर टाइल्स लगवाने, कंप्यूटर लगाकर कार्य करने के सख्त निर्देश देकर सभी कार्यों को एक माह में पूरे करने का निर्देश दिया।
इस दौरान गांव के अरुणेश त्रिपाठी ने जल निकास न होने व राहुल कुमार ने तालाब के सुंदरीकरण की बात कही। इस पर उन्होंने बीडीओ को निर्देश देकर जे ई से एस्टीमेट बनाकर कार्य कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सतीश कुमार पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत, रामेंद्र सिंह, यशवीर, प्रवीण आदि उपस्थित रहे। ।