कपड़ा फैक्टरी में आग से जलकर राख हुआ सामान
- फोटो : amar ujala
इटावा के बसरेहर थाने के ठीक सामने स्थित एक रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें करीबन एक करोड़ 40 लाख रुपए की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई।
घटना की जानकारी देते हुए फैक्टरी के मालिक सुनील कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी नगला गेड़ ने बताया कि बुधवार की शाम को सही सलामत फैक्टरी को बंद कर कर गया था। देखरेख के लिए मेरा छोटा भाई अनिल कुमार फैक्टरी पर ही दूसरी मंजिल पर रहता था।
अनिल ने रात्रि करीब 12 बजे फोन कर कर बताया कि नीचे से फैक्टरी में बहुत तेज धुआं आ रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक फैक्टरी में रखा हुआ रॉ मैटेरियल, सिलाई मशीनें, जनरेटर, एक्टिवा स्कूटी व पूरी फैक्टरी का इंटीरियर ऑफिस का फर्नीचर जलकर स्वाह हो चुका था।