इटावा। बकेवर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिलीटिला के पास शनिवार देर शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी खड्ड में जा गिरे। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्राम महेवा निवासी अवधेश कुमार मिश्रा बाइक में पत्नी संगीता को बैठाकर शनिवार देर शाम औरैया जा रहे थे। ग्राम टिलीटिला के पास पहुंचने पर किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पति-पत्नी बाइक समेत खड्ड में जा गिरे। हेलमेट लगाए होने की वजह से युवक को कम चोट आई। महिला के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को महेवा सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला को सैफई रेफर कर दिया। (संवाद)