इटावा। हैवरा बिजलीघर के पास बैलगाड़ी लेकर पहुंचे किसानों ने इटावा मैनपुरी हाईवे को जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी हेम सिंह को ज्ञापन दिया।
इसमें किसान विरोधी तीनों कानून वापस किए जाएं तथा एमएसपी पर कठोर कानून बनाने की मांग की। आंदोलन का प्रतिनिधित्व भारतीय किसान यूनियन के जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव ने किया। अतुल यादव, आकाश यादव, राहुल, दुर्वेश, पायथा, दशरथ सिंह ठेकेदार, प्रेम सिंह प्रधान, शीशपाल सिंह, सुदेश कुमार, राजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, कमलेश कुमार, राजीव कुमार ,योगेश आढ़तिया, विनोद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
चकरनगर में घरों से नहीं निकले नेता
हनुमंतपुरा चकरनगर में बंद बेअसर रहा। दोनों ही बाजार पूर्णतया खुले रहे। किसानों के देशव्यापी आंदोलन के चलते तहसील प्रशासन ने हनुमंतपुरा व चकरनगर चौराहे पर प्रशासनिक व्यवस्था चौकस रही। उप जिलाअधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह संयुक्त रूप से भ्रमण करते रहे। दुकानदारों ने किसी भी प्रकार की बंदी नहीं की। राजनीति में अपना अहम किरदार निभाने वाले तमाम कद्दावर नेता किसानों के इस आंदोलन में शरीक होने के लिए घरों से नहीं निकले। यह क्षेत्र में एक चर्चा का विषय रहा।