फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलैंड में विदेशी पक्षियों के शव मिले

विज्ञापन
सरसईनावर वेटलेंड परसिर में मृत पड़े विदेशी पक्षी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। सरसईनावर के वेटलैंड परिसर में दर्जनों देशी विदेशी पक्षों के शव मिले हैं। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिकारियों पर कीटनाशक रखकर पक्षियों का शिकार करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसमें वन विभाग कर्मचारियों की भी मिलीभगत बताई है।
विज्ञापन

सरसईनावर के वेटलैंड परिसर के रामसर साइट पर आने के बाद भी इसकी दशा नहीं सुधर पा रही है। सोमवार सुबह यहां 10 से अधिक देशी विदेशी पक्षियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सर्दियों की शुरुआत होते ही राजकीय पक्षी सारस के साथ ही विदेशी पक्षियों का भी यहां आना शुरू हो गया है। यह शिकारियों की निगाह में भी आ गए हैं। सोमवार को पक्षियों के मरने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंचे जनकल्याण समिति के अध्यक्ष तिलक सिंह ने बताया कि शिकारी रात के अंधेरे में कीटनाशक पदार्थ खाद्यान्न में मिलाकर रख जाते हैं। इसको खाने से पक्षी बेहोश हो जाते हैं और कई मर जाते हैं। बेहोश पक्षियों को शिकारी साथ लेकर चले जाते हैं। बड़ी संख्या में शिकारियों द्वारा विदेशी पक्षियों का शिकार किया जा रहा है।
उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश ने बताया कि वेटलैंड परिसर का निरीक्षण करेंगे। घटना में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें