फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर बदले रहेंगे रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के कोतवाली सदर क्षेत्र में यातायात के रूट में परिवर्तन किया गया है। वन-वे की व्यवस्था के तहत एसएसपी आकाश तोमर ने बाजार में होने वाली भीड़ को देखते हुए आवागमन में परिवर्तन की व्यवस्था लागू की है। आज से यह व्यवस्था का पालन सभी को करना होगा। नौ बिंदुओं को लेकर यातायात व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी।
विज्ञापन

- पक्का तालाब चौराहा से सीओ सिटी कार्यालय (कोतवाली) चौराहा वाले वाहन पचराहा, नौरंगाबाद चौराहा, लालपुरा, रामलीला मैदान व झम्मनलाल कलारी की ओर जाएंगे।
- रामगंज चौराहा की ओर जाने वाले दोपहिया वाहन गाड़ीपुरा चौराहा से होकर तहसील चौराहा, रामगंज तिराहा से रामगंज चौराहा, पक्का बाग तिराहा व बस स्टैंड की ओर जाएंगे।
- साबितगंज से जाने वाले वाहन रामगंज तिराहा तक ही जाएंगे।
- नौरंगाबाद चौराहा से दोपहिया वाहन ही जाएंगे। चार पहिया वाहन तिकोनिया पर अस्थाई पार्किंग पर खड़े किए जाएंगे।
- नौरंगाबाद चौकी से कोई भी तीन या चार पहिया वाहन नौरंगाबाद चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
- शास्त्री चौराहा से नौरंगाबाद चौराहा की ओर तीन व चार पहिया वाहन नौरंगाबाद पुलिस चौकी तिराहा व साबितगंज तिराहा की ओर जाएंगे।
- गाडीपुरा चौराहा, बल्देव चौराहा, राजागंज चौराहा, पचराहा की ओर से आने वाले तीन व चार पहिया वाहन कोतवाली चौराहा से रामू डोसा चौराहा व तिकोनिया होकर नौरंगाबाद चौराहा या अस्थाई पार्किंग (पुल कहारान) की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बल्देव चौराहा, राजागंज चौराहा, रामू डोसा चौराहा, तिकोनिया व तहसील चौराहा की ओर से किसी तीन व चार पहिया वाहन को बाजार में जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें