इटावा। अपर निदेशक कोषागार अजय जौहरी ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया। उन्होंने पेंशनरों की सुविधा के लिए बनाए गए कक्ष को पेंशनरों के लिए खोल दिया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद खंडों का निरीक्षण कर कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार शाम जिला कोषागार पहुंचे अपर निदेशक अजय जौहरी ने पेंशन अनुभाग, रिसीट पेमेंट अनुभाग, सिंगल लॉक व डबल लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने अपडेट पोर्टल की कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा। उन्होंने कार्यालय कैंपस की साफ-सफाई देखकर वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत स्टाफ की सराहना की। निरीक्षण के समय वरिष्ठ कोषाधिकारी ब्रजेश कुमार गोस्वामी, सहायक कोषाधिकारी आशुतोष भट्टाचार्य, दिनेश तिवारी, लेखाकार श्याम प्रकाश, अरविंद प्रताप सिंह धनगर, राजेश सिंह, महेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।