फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आवाजाही से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली की ट्रिपिंग से कस्बा के लोग परेशान हैं। गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड की वजह से यह दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

महेवा बिजली सब स्टेशन से महेवा टाउन, अहेरीपुर, अनंतराम, इकनौर और मेहंदीपुर फीडरों को सप्लाई जा रही है। जबकि ढकाताल गांव में बने बिजली सब स्टेशन से सिर्फ करीब पांच गांव जोड़े गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि महेवा सब स्टेशन से जुड़े इकनौर व मेहंदीपुर फीडर ढकाताल सब स्टेशन से जोड़ दिए जाएं तो ट्रिपिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। एक सब स्टेशन पर अधिक लोड होने की वजह से ट्रिपिंग हो रही है। इस संबंध में अवर अभियंता शशिकांत ने बताया कि क्षेत्र में ज्यादा लोड के चलते बिजली सप्लाई ट्रिप कर जाती है। जबकि उपखंड अधिकारी भूपसिंह ने कहा कि वह सब स्टेशनों के लोड को चेक करा लेंगे। जल्द ही ट्रिपिंग से छुटकारा दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें