फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद लेने सहकारी समिति पर किसानों का जमावडा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूरिया खाद को लेकर अभी भी स्थितियां सामान्य नहीं हुई हैं। बकेवर सहकारी समिति पर तीन दिन में 40 टन यूरिया खाद भेजी गई। दो दिन में आधी खाद बिक गई। किसान यूरिया खाद लेने को समिति पर उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

धान की फसल में यूरिया खाद डालने का समय है। किसानों को धान के लिए यूरिया खाद की महती आवश्यकता है। शनिवार व सोमवार को बकेवर सहकारी समिति पर करीब 40 टन यूरिया खाद भेजी गई। खाद समिति पर आने की जानकारी होते ही किसान खाद लेने के लिए उमड़ पड़े। खाद आते ही आधी खाद दो दिन में बिक गई। क्षेत्र के सैकड़ों किसान खाद लेने समिति पर पहुंचे। समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में खाद भेजी जा रही है। शनिवार को 27 टन व सोमवार को 13.50 टन खाद समिति पर जिले से भेजी गई थी। इसमें से अब तक 15 टन से अधिक खाद किसानों को पॉस मशीन से आधारकार्ड से वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें