इटावा। बिजली विभाग ने सोमवार से घरों में मीटर लगाने की शुरुआत की। इस पहल से कटिया डालकर बिजली का चोरी से इस्तेमाल कर रहे लोगों में खलबली मची रही।
उपखंड क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत महेवा ,बहेड़ा, उझियानी, टिलीटिला, बस्ती महेवा, अंदावा, लालपुर आदि दर्जनों गांवों में बगैर कनेक्शन लिए लोग बिजली का उपयोग कर रहे हैं। अब जिनके यहां कनेक्शन है और मीटर नहीं लगे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा रहे हैं। नया कनेक्शन बगैर मीटर लगाए नहीं दिया जा रहा है। बिजली विभाग की दो टीमों ने मीटर लगाने का अभियान सोमवार से शुरू कर दिया। इससे कटिया डालने वालों में हड़कंप मचा रहा। संवाद