फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा करने पर बिना तारीख की मिलती है रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत को ज्ञापन दिया है। कर्मचारियों ने समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। इसमें बताया कि विद्युत बिल जमा करने पर बिना तारीख की रसीद मिल रही है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बताया कि जब से ट्रेजरी से पेंशन का भुगतान होना निश्चित हुआ है। तभी से विद्युत बिल की धनराशि का विवरण नहीं दिया जा रहा है। पेंशनर्स का चिकित्सा भत्ता भी समायोजित नहीं किया जा रहा है। रेगूलेटरी सरचार्ज बिल में दर्शाया जा रहा है जो निगम आदेश के अनुसार चार्ज नहीं होना है। विद्युत बिल जमा करने की स्लिप बिना तारीख और हस्ताक्षर के कार्यालय सहायक दे रहे हैं। विद्युत बिल की स्लिप में दो प्रतिशत सरचार्ज लगाया जा रहा है, जो विद्युत निगम के अनुसार नहीं लगना है। सेवानिवृत्त कर्मचारी जब बिल जमा करने के लिए जाते हैं। कार्यालय सहायक उन्हें अनावश्यक परेशान करते हैं। अधिशासी अभियंता प्रथम सेवानिवृत्त कर्मचारियों से मिलने से मना कर देते हैं। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता से समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पीएन दुबे, मोहनलाल शर्मा, लक्ष्मी पति नारायण मिश्रा, बाबू राम एवं एनके श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें