फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीए के पूर्व उपाध्यक्ष के बेटे से हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। टिक्सी मंदिर के पास कुछ लोगों ने डीबीए के पूर्व उपाध्यक्ष के पुत्र को पीट दिया। पिटाई के शिकार युवक ने 15 हजार रुपये लूट लेने का भी आरोप लगाया। घटना से नाराज वकीलों ने एएसपी सिटी रामयश सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

डीबीए के पूर्व उपाध्यक्ष यतेंद्र दीक्षित के पुत्र अविनाश दीक्षित उर्फ छोटू का टिक्सी मंदिर के पास बांके बिहारी ड्रिंकिंग वाटर प्लांट लगा है। अविनाश ने बताया कि बुधवार सुबह चार लोग वाटर केन मांगने आए। उसने केन के एवज में रुपये जमा करने को कहा तो वे मारपीट करने लगे। किसी चीज से उसके सिर पर वार कर दिया। इसमें उसका सिर फूट गया। हमलावर लोग उसके 15 हजार रुपये भी लूट ले गए।
अधिवक्ता मनोज दीक्षित ने बताया कि पुत्र के साथ मारपीट होने की शिकायत लेकर जब अधिवक्ता यतेंद्र दीक्षित कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे साथी अधिवक्ताओं में रोष उत्पन्न हो गया। कई वकील एएसपी सिटी रामयश सिंह के पास पहुंचे और प्रार्थनापत्र दिया। एएसपी के जांच कर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर वकील शांत हुए। इस दौरान अधिवक्ता हैप्पी ठाकुर, सनोज कुमार, महेश चंद्र, वेद प्रकाश शर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, राजेंद्र प्रताप सिंह, नेम सिंह यादव, देवेंद्र पाल सिंह, उदयवीर सिंह, केके चौहान, अनिल वर्मा, अरुण गौतम, सोनिया, राजीव कुमार, सौरभ सिंह गौर एवं पीसी दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें