फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से लौटे पांच युवकों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन के चलते चंडीगढ़ में फंसे इटावा के पांच युवक मंगलवार को रोडवेज की बस से इटावा लौटे। उन्हें सुंदरपुर मोड़ स्थित पालिका के चार मंजिला आश्रय गृह में रखा गया है। बस से उतरने से पूर्व पालिका कर्मियों ने बस तथा उनके सामान को सैनिटाइज किया। इसके बाद आश्रय गृह में प्रवेश करने से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

बस स्टेशन अधीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि पहली बस से चार युवक और इनके बाद दूसरी बस से एक युवक आया। सुंदरपुर आश्रम गृह में प्रवेश देने से पहले चकबंदी अधिकारी तथा आश्रम गृह के नोडल अधिकारी अवधेश कुमार गुप्ता की देखरेख में डॉ.अवधेश एवं डॉ. मो.आसिफ ने थर्मल स्क्रीनिंग की। पांचों युवक सामान्य पाए गए किसी में कोई लक्षण नहीं मिला। नोडल अधिकारी ने बताया कि पांचों युवकों को खाना उपलब्ध कराया गया। युवकों को आश्रय गृह में 14 दिन के क्वारंटीन किया गया है। आश्रय गृह में अब 53 लोग क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें