इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के नगलातौर के प्राइमरी स्कूल में बाहर से आये पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इन लोगों से परिवारीजन नजदीकियां बना रहे हैं। प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते अव्यवस्था फैली हुई है।
क्वारंटीन किए गए युवक स्कूल को पिकनिक स्पॉट समझ रहे हैं। घर से छोटे-छोटे बच्चे, कभी-कभी मां के अलावा अन्य परिजन दिन में तीन चार बार चाय, फिर नाश्ता और खाना लेकर जाते हैं और भोजन किए हुए जूठे बर्तनों को तो घर के सदस्य वापस ले जाते हैं। ये खाने पीने की व्यवस्था ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजपाल सिंह और सचिव बसुधरा को करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जसवंतनगर एसडीएम ज्योत्सना बंधु से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम इसको दिखवाते है। संवाद