फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 कोरोना संक्रमित मिले, 20 हुए स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में बुधवार को छह महिलाओं समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें राजपुर सीएचसी अधीक्षक भी शामिल हैं। जबकि 20 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हुए। जिले में संक्रमितों की संख्या 5511 हो गई है। इनमें से 5264 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं 101 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 146 है। जिले में कोरोना जांच की संख्या ढाई लाख को पार कर गई है। अब तक 2 लाख 50 हजार 142 लोगों की जांच हो चुकी है। शहर में कुंज सेवाकली में 31 साल की महिला, श्यामनगर में 80 साल, फ्रेंड्स कालोनी में 50 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम आनेपुर- महेवा में 43 साल का व्यक्ति, वैशोली धार नगला सोलंकी इकदिल में 16 वर्षीय किशोर, 36 वर्षीय राजपुर सीएचसी अधीक्षक, नगला केवल किशनी का 40 साल का व्यक्ति, ग्राम विजयपुरा में 6 साल की बालिका, इकदिल में 46 साल की महिला, बालूगंज में 24 साल का युवक, ग्राम महोला में 20 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिली है।
जसवंतनगर के बॉर्डर स्थित आखिरी गांव नगला असरोही में 30 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। बलरई क्षेत्र के गांव नगला रामसुंदर में 28 वर्षीय युवक के अलावा मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज की 14 वर्षीय छात्रा पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें