फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन अभी केवल अटकलबाजी : डीआरएम

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों से बात करते डीआरएम अमिताभ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। ट्रेनों का संचालन अभी केवल अटकलबाजी है, जब ट्रेनें चलेंगी तो टिकट खिड़की से लेकर प्लेटफार्म तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। ट्रेनों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग केंद्र सरकार के आदेशानुसार किया जाएगा। ये बातें डीआरएम प्रयागराज मंडल अमिताभ ने इटावा स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

डीआरएम प्रयागराज मंडल अमिताभ दोपहर करीब 12:30 बजे विशेष ट्रेन से इटावा स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पूछताछ केंद्र, टिकट काउंटर और प्लेटफार्म का जायजा लिया। इसके बाद सहायक स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में गए। उन्होंने कर्मचारियों से सैनिटाइजर, मास्क आदि सुविधाओं की जानकारी ली। रेलवे चिकित्सक डॉ. वीपी पाठक और आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद शर्मा से भी जानकारी ली। बताया कि फतेहपुर तक स्टेशनों को देखेेंगे। लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों से मिलने के उद्देश्य से आए हैं। ट्रेनों के संचालन के सवाल पर कहा कि अभी केवल ये अटकलबाजी है। अगर ट्रेनें चलेंगी तो टिकट काउंटर, पूछताछ खिड़की और प्लेटफार्म पर यात्रियों को सामाजिक दूरी बनाकर खड़ा किया जाएगा। क्या ट्रेनों की बोगियों में भी कम यात्री बैठाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका फैसला रेलवे बोर्ड और केेंद्र सरकार करेगी।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद भी यात्रियों को देश के एक जिम्मेदार नागरिक के नाते मास्क लगाकर चलना होगा। करीब एक घंटे बाद डीआरएम स्टेशन से रवाना हो गए। इसके बाद 13:50 बजे भरथाना स्टेशन पहुंचे। वहां रेलकर्मियों को मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। 2:05 बजे कानपुर की ओर रवाना हो गए। इटावा स्टेशन पर सहायक मंडल अभियंता गौरव लुनिवाल, स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा, सुपरवाइजर ट्रैफि क सिग्नल हंसराज मीना, यातायात निरीक्षक डीएस मीना, सीएमआई नरेश मीना, आईओडब्लू महेंद्र मीना और भरथना में मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें