फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : जर्जर ढकरा पुलिया का जायजा लेने पहुंचे डीएम, मांगी पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट

विज्ञापन
ढकरा पुलिया का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अवनीश राय। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। डीएम अवनीश राय ने गुरुवार को ढ़करा पुलिया जा जायजा लिया। बारिश में पुलिया ढहने की स्थिति में वाहनों का डायवर्जन जालौन वाले रूट पर करने के संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से जानकारी ली और ढकरा पुलिया की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

चंबल पुल की मरम्मत के कारण मध्य प्रदेश की से आने वाले वाहनों को लखना-सिंडौस मार्ग से निकाला जा रहा है। मौरंग, गिट्टी लदे वाहनों की आवाजाही से इस मार्ग पर पड़ने वाली ढकरा पुलिया क्षतिग्रस्त हो रही है। बरसात में पुलिया टूटने की आशंका है। तब बड़े क्षेत्र का संपर्क तहसील, जिला मुख्यालय से कट जाएगा। डीएम ने मौरंग लदे ट्रक भी चेक किए। दो ट्रकों के प्रपत्र पूरे न होने पर पुलिस को सौंप दिए। एसएससपी जयप्रकाश सिंह, एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम मलखान सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ भी साथ रहे।
चेतावनी बोर्ड पर सुधार की हिदायत
उदी। डीएम ने चंबल पुल पर मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया। अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। पुल के पहले लगाए गए चेतावनी बोर्ड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध न लिखा होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें